Thursday, May 31, 2018

मन की बात - 3. सुभाषित और उपदेश- स्वयं और अन्य के परिलक्ष्य में

मन की बात- ३१.०५.२०१८

सुभाषित मुझे हमेशा अच्छा लगता है। कितनी अच्छी बातें हैं, गहरी बातें हैं। इनके पता सबको होनी चाहिए- ऐसा लगता था। संसार में एक प्रथा है की ‘जो हित भी हो मनोहारी भी हो- ऐसे वचन दुर्लभ है।’ भर्तृहरि भी अपने सुभाषितम् के प्रारंभ में इसी भावना को व्यक्त करते है कि- ‘मैं सुभाषित लिखने तो जा रहा हूं, लेकिन यह पढ़ेगा कौन? इनकी उपयोगिता किसको होगी? क्योंकि जो पंडित जन हैं, वे मत्सर भावना से युक्त हैं और जो प्रभुलोग हैं वह गर्व भावना से पीड़ित है। तो क्या सुभाषित किसी की उपयोगिता के लिए नहीं?
            ऐसा बिल्कुल नहीं है सुभाषित तो सबसे पहले उपयोग होता है दूसरों को उपदेश देने के लिए। अपने लिए तो उनके कोई उपयोगिता नहीं है। यह सामान्यतः लोकाचार में देखा जाता है कि जब दूसरों को पट्टी पढ़ाने की बात आती है तो सब आगे रहते हैं। यह नकारा नहीं जा सकता। जो बुद्धिमान लोग होते हैं, वह सोचते हैं कि हमें किसी को उपदेश नहीं देना चाहिए। पहले हमको स्वयं आचरण करना चाहिए। उपदेश देना एक बात है, और आचरण करना दूसरी बात।
            इसमें दो बातें हैं- आचरण किए बिना किसी को आदेश नहीं देना चाहिए- यह भावना सही है। परंतु हर बार यह साध्य नहीं है। इसके लिए बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति को भी अधिक परिश्रम करना पड़ता है। रामकृष्ण परमहंस की गुड वाले कहानी लोक में बहुत प्रसिद्ध है- जहां पर एक लड़के को गुड़ खाने से मना करने के लिए वे स्वयं एक मास पर्यंत गुड बंद करते हैं फिर उसको उपदेश देते हैं।
            मेरे अनुभव की बात यह है कि हमें इतना अधिक प्रयास करने का हर बार अवसर नहीं मिलता। कदाचित हम स्वयं आचरण नहीं किए तो भी अन्यों के आवश्यकतानुसार उपदेश दे सकते हैं। यदि हम उसी बात का ज्ञान एवं समझ रखते हैं, तो उसमें कोई समस्या नहीं है। हो सकता है, सामने वाले की भूख, समझने की इच्छा एवं स्पष्टता तुरंत उस बात को आचरण करने में उसके सहयोग हो।
            कभी-कभी यह भी होता है कि दूसरों को बोलते बोलते स्वयं अपने अंदर एक समझ जागती है। और हम इस बात के प्रति सचेत हो जाते हैं कि- ‘अरे, मैंने उसको उपदेश तो दिया, अब स्वयं करने की बारी आई, तो मैं झुक रहा हूं।’ यह मेरे अनुभव की बात है कि दूसरों को समझाते समझाते मैंने उसको एक अस्त्र की तरह, एक शस्त्र की तरह, या एक परिकर की तरह उसको उपयोग किया। जब भी किसी बात को मुझे आचरण में लाना होता है और मैं चाहती हूं तो दूसरों को उसी बात को समझाती हूं। जब उनके आवश्यकता पड़ती है, और मेरी अंतरात्मा मुझे उस बात के प्रति आचरण करने की शक्ति दे देती है और वह बात मेरे जीवन में ढल जाती है।
            तो सच ही है न- जलमन्नं सुभाषितम्। जैसा जल, एवं अन्न, वैसा ही सुभाषित। मेरे लिए तो सुभाषित हितकारी और मनोहर दोनों लगते हैं। जय सुभाषित परम्परा की॥

लेखन 5. आधुनिक शिक्षावस्तु और सनातन धर्म-१ परिवार-

*परिवार-*
आधुनिक विद्या विधान ने हिंदुओं को अपने धर्म से दूर किया। धर्म के प्रति अनास्था, एवं सन्दिग्धता को जगाया। इसका एक सुन्दर उपमान—
            एक पोती अपनी दादी से बोलती है कि- मैं, मेरा भाई, और बहन, माता व पिता- यह सब मिलकर हम एक परिवार है। चाचा चाची व उनके बच्चे दूसरा परिवार है।तो दादी उसे टोकती है कि- नहीं बेटा, हम सब एक ही परिवार है। दादा, दादी, दोनों चाचा, तुम लोग- सब इसी परिवार के हैं।लेकिन वह बच्ची यह नहीं मानती है, क्योंकि उसके पाठ्यपुस्तक में यही लिखा गया है। चित्र बनाकर दिखाया गया है, कि केवल माता पिता और उनके संतान- इतना ही परिवार है। बाकी जितने लोग हैं, वह बाहर के होते हैं, चाहे घर में एक साथ रहें।
            इस ज्ञान ने बच्ची के कोमल मन में फूट डाल दी है । अब वह दादी की बात कभी नहीं मानेगी। उसको केवल अपने विद्यालय में जो शिक्षा मिली है, उसकी अध्यापिका ने उसको जो कुछ बताया है, वही उसके दिमाग में भर जाता है।
            वह दादी बेचारी को तो पता भी नहीं होता कि वह बाहर की है। वह यही सोचती रहती है कि ‘मैं भी इसी परिवार की हूं और यह मेरा बेटा है। इसके साथ रहना मेरे लिए काशी वास के समान पुण्यदायी है।’ लेकिन उसी बेटे के बच्चे उस दादी को घर की सदस्य नहीं मानते हैं। यहां तक कि आधुनिक विद्या ग्रहण करके आई हुई बहू भी उस पति की मां को अपना नहीं मानती है। और इस फूट की वजह से दादी या दादा को घर से दूर रहना पड़ता है। या बहुत परायापन सहना पड़ता है।
            बस यहीं से प्रारंभ हो रहा है हिंदुओं का धर्म का नीव का हिलना और विनाश।
--उषाराणी सङ्का

लेखन - 4. सीखना- शीघ्रता

आप कोई भी विषय कितनी शीघ्रता से सीखसकते हैं यह इन पाँच बातों पर निर्भर करता है--

1. आप किसलिये पढना चाहते हैं-- परीक्षा के लिये, विद्वत्ता के लिये, या केवल उपयोगिता के लिये, पुस्तक लिखने के लिये :) या शोध करने के लिये

2. आप अन्य कार्यों से हटाकर कितना ध्यान इस पर देते हैं-- अन्य स्थान पर मन रखने से पढाई में बहुत अन्तर पड़ता है। अभ्यास पर अधिक समय निकालने से विषय शीघ्र समझ आथा है।

3. आप जिनसे सीख रहे हैं, उनकी पद्धति प्रणाली क्या है-- यदि वो इसे पढाने के पीछे के रहस्यों, सूक्ष्मताओं से परिचित होंगे तो आप को सुकरता से और आप के सुविधानुसार पढा सकते हैं।

4. आप अपने उद्देश्य से कितना आपकी पढाई को जोड पाते हैं-- जो केवल उत्साह के लिये, उत्सुकता के लिये सीखी जाती है, वो अपने जीवन से नहीं जुड पाती है। यदि आप अपने जीवन से उसे सम्बद्ध कर लेतें हैं, तो आप जल्दी ही सीख सकते हैं।

5. आप पर गुरु, भगवान् की कृपा होगी तो सीखने वाली वस्तु सब से जल्दी आप की पकड़ में आजायेगी।